परिचय (Introduction)
वही ताजमहल जो हमने बचपन में अपनी किताबों में देखा था, जिसे हर इंसान अपनी जिंदगी में एक बार ताजमहल को पास से जरूर देखना चाहता है। भारत की शान और ताजमहल दुनिया का वह प्यार का प्रतीक है, जिसे हर इंसान वहां जाकर देखना चाहता है।
अगर आप भी ताजमहल घूमने का प्लान बना रहे हैं अगर आप पहली बार ताजमहल जा रहे हैं, तो Taj Mahal जाने से पहले 5 गलतियां जो मैंने की, जो आपको नहीं करनी चाहिए, जिससे कि आपकी ट्रिप बहुत सी शानदार बने।
1. देर से पहुंचना (Delayed)
हम आगरा तो शाम को ही पहुंच गए थे, लेकिन ताजमहल जाने का समय जो हम लोगों ने चुना वह सुबह का समय डिसाइड हुआ था, मैंने सोचा कि हम लोग नाश्ता करके ताजमहल की तरफ चलते हैं, लेकिन यह मेरे लिए सबसे बड़ी गलती थी। अगर आप ताजमहल को देखना चाहते हैं और उसे अनुभव को प्राप्त करना चाहते हैं, तो ताजमहल की खूबसूरती सनराइज के समय में सबसे अधिक होती है जो कि आप सुबह के समय में देख सकते हैं।
क्यों न करें देर:
- सुबह के समय भीड़ बहुत ही काम देखने को मिलती है।
- सुबह के समय फोटो भी बहुत अच्छी आती हैं।
- गर्मी और धूप से बच सकते हैं।
2. टिकट पहले से ना बुक करना (Do not Book Tickets in Advance)
कभी-कभी हम लोग सोचते हैं की टिकट ऑनलाइन लेना बेहतर नहीं समझते, क्योंकि कभी-कभी यह बहुत ही बड़ी गलती हो सकती है। यही सोचकर मैं टिकट ऑनलाइन नहीं ली और मैं जब वहां टिकट काउंटर पर पहुंचा तो बहुत ही भीड़ लगी हुई थी, जिससे कि मुझे वहां पर 30 से 40 मिनट टिकट लेने में ही लग गए।
ऑनलाइन टिकट क्यों बेहतर:
- टिकट के लिए लाइन नहीं लगाना पड़ता।
- क्यूआर कोड स्कैन होते ही अंदर।
- और आपका समय बच जाता है।
3. गलत गेट से प्रवेश करना (Entering Through the Wrong Gate)
कभी-कभी हम लोगों को इतनी जल्दी होती है कि हम लोग सही गेट से प्रवेश करना ही भूल जाते हैं। हम लोगों को सिर्फ यही लगता है कि कैसे भी करके हम लोग ताजमहल तक पहुंच जाए जो कि यह सबसे बड़ी गलती हो सकती है। और कभी-कभी एक गेट से आप प्रवेश कर सकते हैं।
गलत गेट से प्रवेश क्यों ना करें:
- गेट बंद हो सकता है।
- प्रवेश वर्जित हो सकता है।
- इस वजह से आपका समय भी खराब हो सकता है।
4. गाइड की कमी (Lack of Guide)
कभी-कभी हम लोग बिना गाइड के ही अंदर प्रवेश कर जाते हैं हालांकि यह ठीक भी है कि आपके पैसे बच जाते हैं लेकिन वही अगर आपको इतिहास और पुरानी चीजों से जुड़ी कुछ जानकारी को प्राप्त करना हो तो यह आपको ऐसे समझना संभव नहीं है, कई लोग नकली गाइड बनाकर घूमते हैं जिसे मैं एक बार उलझ गया था।
सही गाइड को चुने:
- पहले से रुपए तय कर ले।
- आईडी कार्ड जरूर देखें।
5. बैग में तकनीकी सामान लेकर जाना (Carrying Technical Equipment in a Backpack)
मैं प्रवेश द्वार तक तो पहुंच गया था, लेकिन मुझे यह नहीं पता था कि अंदर ट्राइपॉड और माइक ले जाना वर्जित है और यह सब मैंने अपने बैग में रख लिया था और जब सिक्योरिटी चेक होती है तो वहां पर मुझे बाहरी जमा करना पड़ा था। जिससे कि मुझे माइक और अन्य सामान भी बाहर ही जमा करना पड़ा।
ताजमहल में क्या ले जाना वर्जित:
- ट्राइपॉड
- ड्रोन
- पावर बैंक
- बड़े बैग और अन्य सामान भी वर्जित है।
आपकी यात्रा के लिए कुछ बोनस ट्रिप्स
- East या West गेट से प्रवेश करें।
- दरवाजा-ए-रोज के साथ फोटो ले।
- यमुना रिवर के पास फोटो क्लिक करना ना भूले।
- गार्डन में घूमने का अनुभव जरूर लें।
निष्कर्ष
यात्रा हमेशा अनुभव सिखाती हैं, और मुझे भी घूमने का बहुत ही शौक है लेकिन कुछ मेरी पांच गलतियां से ताजमहल ट्रिप को शानदार नहीं बना पाए। तो मैंने सोचा यह जानकारी आप लोगों तक जरूर साझा करनी चाहिए।
ऐसी ही जानकारी के लिए आप Travel In Hindi के साथ जुड़ सकते हैं, जो कि आपको घूमने के लिए हिंदी में गाइड करेगा।
अगर आप भी पहले ताजमहल जा चुके हैं तो कमेंट में जरूर बताइए कि आपने ताजमहल जाने से पहले कौन सी गलती की थी?

मेरा नाम शोभित है। मुझे यात्रा करना और दुनिया को करीब से जानना बेहद पसंद है। नए-नए स्थानों को खोजना, वहाँ की संस्कृति को समझना और अलग-अलग लोगों से मिलना मेरा शौक है। सफर के दौरान नई कहानियाँ, नए अनुभव और अनगिनत यादें बनाना मुझे बेहद खुशी देता है। मेरे लिए यात्रा सिर्फ घूमना नहीं, बल्कि जीवन को एक नए नजरिए से देखना है। उम्मीद करता हूँ मेरे द्वारा ब्लॉग आपको बेहद पसंद आएंगे।
बहुत अच्छी सलाह आपका थे दिल से धन्यवाद व्यक्त करता हु सर