आगरा क्यों घूमना चाहिए ? (Agra Full Tour Guide 2026)
आगरा सिर्फ एक शहर नहीं बल्कि इतिहास, संस्कृति का अनोखा संगम है। यहाँ पर कुछ ऐसे स्थान हैं, जिनकी वजह से आगरा जरूर घूमना चाहिए। यहाँ पर घूमने से ऐसा लगता है मानो हम इतिहास के दिनों को याद कर रहे हैं, जब हम आगरा किले से ताजमहल को देखते है तो ऐसा लगता है की सायद इससे कुछ और अच्छा हो सकता है। इस पोस्ट में मैंने बताया है आगरा टूर गाइड हिंदी 2026, तो पोस्ट को पूरा पढ़े और जानकारी प्राप्त करें।
आगरा कहाँ स्थित है, और कैसे पहुंचे ? (Where is Agra Located and How to Reach There?)

आगरा उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है और यह यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है। यह दिली से लगभग 230 किलोमीटर दक्षिण की ओर स्थित है,यह भारत के प्रमुख पर्यटन शहरों में से एक है, इसलिए यहाँ की संस्कृति को देखना और समझना बहुत ही अच्छा लगता है, इसलिए एक बार आपको आगरा जरूर आना चाहिए।
रेल मार्ग से: अगर आप ट्रेन से आगरा जाना चाहते है तो ये बेहद अच्छा तरीका है, आगरा देश के हर लगभग हर बड़े शहर से रेल द्वारा जुड़ा है। यहाँ के मुख्य रेलवे स्टेशन आगरा कैंट, आगरा फोर्ट हैं।
सड़क मार्ग से: अगर आप सड़क मार्ग से मौसम का आनंद लेते हुए जाना चाहते हैं तो यमुना एक्सप्रेस-वे बहुत ही आरामदायक सड़क मार्ग है, आप किस शहर से सड़क मार्ग से आना चाहते है आपके ऊपर निर्भर करता है। दिल्ली से आगरा की दूरी लगभग 4 – 5 घंटे में पूरी हो जाती है।
हवाई मार्ग से: आगरा का सबसे नजदीकी खेरिया एयरपोर्ट है, लेकिन यहाँ सीमित उड़ानें आती हैं। तो आगरा का सबसे बड़ा और नजदीकी एयरपोर्ट दिल्ली (IGI Airport) है, आप दिल्ली से आगरा सड़क या ट्रेन, बस आदि से बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं, वॉल्वो और AC बसें सबसे आरामदायक बसें हैं।
आगरा घूमने का सही समय (Best time to Visit in Agra 2026)

अगर आप आगरा सही समय आना चाहते है, तो अक्टूबर से मार्च के बीच अच्छा समय माना जाता है इस समय मौसम बहुत ही सुहावना रहता है, जिससे घूमने वाले पर्यटकों का बेहतरीन अनुभव होता है, इस समय घूमने-फिरने में मजा आता है।
सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च
इस समय मौसम ही बहुत आरामदायक रहता है, इस समय आप पर्यटक स्थलों को बहुत ही आराम से घूम सकते है, इस समय यहाँ का तापमान लगभग 10°C – 25°C तक रहता है।
सबसे अच्छा समय: अप्रैल से जून
यह समय आपके लिए अच्छा समय है क्योंकि इस समय अधिक गर्मी पड़ती है, भीड़ कम होती है और होटल वगैरह सस्ते मिल जाते हैं, इस समय यहाँ का तापमान लगभग 35°C–45°C तक चला जाता है।
सुझाव– आप ताजमहल सुबह के समय जाते है, तो एक अलग ही अनुभव को महसूस कर पाएंगे।
आगरा एक दिन का पूरा टूर प्लान (Agra One Day Complete Tour Guide 2026)

ताजमहल जाएँ- 6:00 AM से 8:00 AM में
अगर सुबह के समय आप ताजमहल जाते हैं, तो इस समय भीड़ बहुत ही काम होती हैं और सुबह सूर्योदय के समय नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है। ताजमहल घूमने और फोटो के लिए 1-2 घंटे बहुत है लेकिन ये आप पर निर्भर करता है की कितना समय आप कहा देते हैं।
सुझाव:
- कैमरा और टेक्निकल सामान वर्जित है, आप फ़ोन ले जा सकते हैं।
- टिकट पहले से ऑनलाइन ही खरीद लें।
- शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है।
नाश्ता करें- 8:15 AM से 9:00 AM तक
ताजमहल घूमने के बाद अब आप नास्ता वगैरह कर सकते हैं, अगर आप सुबह के समय भोजन करने के शौक़ीन है तो आप भोजन भी कर सकते हैं।
सुझाव:
- नास्ते में ज्यादा फास्टफूड का सेवन न करें।
- नास्ते में जूस पीना अच्छा विकल्प है।
- मेरे अनुभव के अनुसार आप सुबह के समय फल का सेवन करें, जोकि की आगरा की लोकल बाजार में आसानी से मिल जायेगा।
आगरा किला जाएँ- 9:15 AM से 11:00 AM में
आगरा किला ताजमहल से थोड़ी ही दूर पर स्तिथ है, जो आप यहाँ बस या टैक्सी से बहुत ही आसानी से पहुंच जायेंगे। आगरा किला जब आप घूमेंगे तो लगेगा की आप पुराने इतिहास को पढ़ रहे हैं।
सुझाव:
- बैग बाहर ही जमा कर दें।
- कैमरा और फोटो स्टैंड मना है।
- आगरा किले की खिड़कियों से ताजमहल को अवश्य देखें, बेहतरीन अनुभव मिलेगा।
इत्माद-उद-दौला (बेबी ताज) जाएँ- 11:15 AM से 12:00 PM तक
इत्माद-उद-दौला आगरा किले से थोड़ी दूर पर है, जोकि आप बस से बहुत ही आसानी से पहुंच जायेंगे। इसे बेबी ताज भी कहा जाता है, क्योंकि इसका जो बनने की डिज़ाइन है वो आगरा किले से मिलती-जुलती है।
सुझाव:
- फ़ोन और बैग का ध्यान रखें।
- जानकारी के लिए गाइड ले सकते हैं।
लंच करें- 12:30 PM से 1:30 PM तक
घूमने के बाद यह समय होता है लंच करने का आप किसी भी होटल में जा सकते हैं, अगर आप लोकल होटल में जाना चाहते हैं तो वहां भी जा सकते है। और होटल की साफ सफाई पर अधिक ध्यान रखें।
सुझाव:
- सफाई का ध्यान दें।
- ज्यादा भुना भोजन से बचें।
मेहताब बाग जाएँ- 1:45 PM से 2:30 PM तक
मेहताब बाग से आप ताजमहल को देखेंगे तो बहुत ही अच्छा महसूस कर पाएंगे, क्योंकि यमुना नदी के पार स्तिथ ताजमहल आपको एक अद्भुत अनुभव को पाएंगे।
सुझाव:
- समय का ध्यान रखें।
- फटोशूट के अच्छी जगह।
लोकल मार्किट जाएँ- 2:45 PM से 4:00 PM में
अगर आप आगरा की लोकल मार्किट को घूमना चाहते है तो यहाँ की कुछ प्रसिद्ध शॉपिंग बाजार उपलब्ध हैं। जहाँ आप शॉपिंग कर सकते हैं, यहाँ की सदर बाजार बहुत ही प्रसिद्ध बाजार मानी जाती है।
शॉपिंग स्पॉट- मीना बाजार, सदर बाजार इन जगहों पर आप घूम सकते हैं और अपने जरुरत की सामान खरीद सकते है।
सुझाव:
- अपने बैग व समान की सुरक्षा करें।
- सही समय पर जाएँ।
आराम करें- 4:00 PM से 5:00 PM तक
आपके सेहत के लिए आराम करना बहुत ही अच्छा संसाधन है, इस समय आप किसी भी कैफे में कॉफ़ी या अपने इच्छानुसार डिस्क ले सकते हैं। यहाँ पर आप अपने 30-40 मिनट गुजार सकते हैं।
अकबर का मकबरा देखें- 5:00 PM से 6:30 PM में
आराम करने के बाद अब आप आ सकते है अकबर के मकबरे में, आगरा से थोड़ा दूर पढ़ सकता है लेकिन आपको जरूर देखना चाहिए। यहाँ पर आपको बहुत अच्छे बाग़ और पुराणी वास्तुकला देखने को मिलती है।
रात का भोजन करें- 7:00 PM में
अगर आप रात के मजे के साथ डिनर करना चाहते हैं तो, फतेहाबाद रोड में जाकर डिनर करें यहाँ रात की समय में बहुत ही अच्छा अनुभव मिलेगा। यहाँ पर आकर स्ट्रीट फ़ूड जैसे भेलपुरी, रोल, कवाब परेठा आदि का मजा ले सकते हैं।
आगरा यात्रा खर्च कितना आता है (How Much Does a Trip to Agra Cost 2026 ?)
बजट ट्रिप (₹1,200 – ₹2,000): अगर आप बजट में आगरा घूमना चाहते हैं, तो ये बजट ये आपके लिए बहुत अच्छा है, इसमें आपका Tourist Place की टिकट भी शामिल है।
मिड-रेंज ट्रिप (₹2,500 – ₹4,500): अगर आप पर्सनल टैक्सी लेते हैं या AC बसों से सफर करते हैं, और 3-स्टार होटल में रुकते हैं तो आपका बजट ट्रिप से थोड़ा बढ़ सकता है।
लक्ज़री ट्रिप (₹5,000 – ₹10,000+): अगर आप एक लग्जरी दिन गुजारना चाहते हैं तो आपके लिए ये ट्रिप रेंज एकदम परफेक्ट है, इसमें आप प्राइवेट कैब और VIP गाइड भी ले सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
आगरा सिर्फ ताजमहल तक सिमित नहीं है, बल्कि यहाँ यह इतिहास और संस्कृति से परिचित करता है। सही समय और सही प्लानिंग के साथ अपनी आगरा यात्रा को यादगार बना सकते हैं , इस फुल गाइड में बताये गए स्थान, यात्रा टिप्स, खर्च की जानकारी और सावधानी आपकी ट्रिप सुरक्षित बनाने में मदद करेगी।
अगर आप पहली बार आगरा जा रहे हैं, तो इस गाइड को फॉलो करके आप कम समय और कम खर्च में आगरा में ज्यादा जगहें घूम पाएंगे। यहाँ पर हमने रिसर्च और अपने अनुभव को आप तक साझा किया है।

मेरा नाम शोभित है। मुझे यात्रा करना और दुनिया को करीब से जानना बेहद पसंद है। नए-नए स्थानों को खोजना, वहाँ की संस्कृति को समझना और अलग-अलग लोगों से मिलना मेरा शौक है। सफर के दौरान नई कहानियाँ, नए अनुभव और अनगिनत यादें बनाना मुझे बेहद खुशी देता है। मेरे लिए यात्रा सिर्फ घूमना नहीं, बल्कि जीवन को एक नए नजरिए से देखना है। उम्मीद करता हूँ मेरे द्वारा ब्लॉग आपको बेहद पसंद आएंगे।