परिचय (Introduction)
राजस्थान की राजधानी जयपुर जिसे हम “पिंक सिटी” के नाम से जानते हैं, भारत के सबसे प्रसिद्ध तथा लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, यहाँ पर बनी इमारतों की ओर देखेंगे तो गुलाबी रंग से चमकती हुयी दिखाई देंगी। यहाँ पर बने भव्य किले, शाही महल और रंगीन बाजार यहाँ की पहचान हैं। यह शहर इतिहास, संस्कृति और आधुनिक का बेहतरीन संगम हैं। यहाँ पर सबसे ज्यादा जो यहाँ पर पसंद आने वाला है वो है यहाँ की संस्कृति। अगर आप जयपुर जाने की यात्रा बना रहें हैं तो यह टूर गाइड आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। इसमें मेरे द्वारा महसूस किया गए अनुभव को हम आपके साथ साझा कर रहें हैं। हम आपको बातएंगे- जयपुर घूमने का सही समय, यहाँ तक कैसे पहुंचे, क्या खाएं और कहाँ पर रुकें और यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स भी आपके साथ शेयर करेंगें।
जयपुर घूमने का सही समय (Best TIme to VIsit in Jaipur)
जयपुर में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च तक का सबसे अच्छा समय माना जाता है। क्योंकि इस दौरान यहाँ का तापमान 10°C से 28°C तक रहता है, यहाँ का ठंडा मौसम घूमने जाने वालों के लिए बहुत ही सुखद तथा आरामदायक रहता है। ऐसा नहीं की यही समय ही पर्यटकों के लिए सबसे अच्छा समय हो हर पर्यटक के लिए अलग अलग सीजन बेहतर होता है। हवा में ठंडक और दिन की हलकी धूप के लिए सर्दी का मौसम बेस्ट माना जाता है, जयपुर का मानसून बहुत ही सुहाना रहता है क्यंकि यहाँ औसत वर्षा होती है जो मौसम को ठंडा बना देती है, इस वजह से यहाँ की हरियाली में एक अलग ही प्रकार की खूबसूरती आती है, जिससे महल और किले और भी सुन्दर दिखाई देते हैं।
जयपुर में घूमने की जगहें (Top Places to Visit in Jaipur)
1. हवा महल (Hawa Mahal)
2. सिटी पैलेस (City Palace)
3. आमेर किला (Amber Fort)
4. जंतर मंतर (Jantar Mantar)
5. जयगढ़ किला (Jaigarh Fort)
6. नाहरगढ़ किला (Nahargarh Fort)
7. जल महल (Jal Mahal)
जयपुर में घूमने वाली जगहें: 1. हवा महल (Hawa Mahal)

हवामहल जयपुर की सबसे प्रसिद्ध इमारतों में से एक है, बताया जाता है की इसे महाराजा सवाई प्रताप ने 1799 में बनवाया था। इस ईमारत को लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है, जो गुलाबी रंग होने का प्रतीक कराती है इसे लिए पिंक सिटी थीम से जोड़ा गया जाता है।
हवामहल से जुड़ी कुछ खास बातें
इसमें कुल 953 छोटी-छोटी खिड़कियां हैं। इन खिड़कियों को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है की गर्मियों में भी ठंडी हवा का आवागमन बना रहे, बताया जाता है की रानियां इन खिड़कियों से बहार के नज़ारे देखा करती थी जिसमे बाहर से कोई उन्हें देख सके। इसलिए इसे “पैलेस ऑफ विंड्स” भी कहा जाता है।
प्रवेश शुल्क व समय
- भारतीय पर्यटकों के लिए शुल्क: ₹50 (लगभग)
- विदेशी पर्यटकों के लिए शुल्क: ₹200 (लगभग)
- समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
जयपुर में घूमने वाली जगहें: 2. सिटी पैलेस (City Palace)

सिटी पैलेस जयपुर का एक बहुत ही सुन्दर स्मारक है जो राजस्थान की शाही विरासत और राजपूत मुग़ल वास्तुकला का अद्बभुत मेल दिखाता है। इसे महाराजा सवाई जयसिंघ ने 1727 में बनवाया था, जब आप सिटी पैलेस जायेंगे तो आप बहुत ही अच्छा अनुभव कर पाएंगे।
सिटी पैलेस से जुड़ी कुछ खास बातें
यहाँ का चंद्रमहल और मुबारक महल, महल के मुख्य आकर्षण स्रोत हैं, यहाँ पर बने संग्रहालय में पुराने शाही परिधान, हथियार और कलाकारी को देखी जा सकती है। महल के आँगन, दरवाजे और सुन्दर खिड़कियां सुंदरता का बेहतरीन उदाहरण हैं।
प्रवेश शुल्क व समय
- भारतीय पर्यटकों के लिए: ₹100 – ₹200 (लगभग इससे ज्यादा भी)
- विदेशी पर्यटकों के लिए: ₹400 – ₹700
- समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है।
जयपुर में घूमने वाली जगहें: 3. आमेर किला (Amer Fort)

आमेर किला जयपुर का बहुत ही प्रसिद्ध किला है, जो अपनी ऐतिहासिक कला के लिए जाना जाता है। बताया जाता है की इसे राजा मान सिंह ने 1592 में बनवाया था, जयपुर में स्थित ये किला बहुत प्रसिद्ध एवं खूबसूरत भी है
आमेर किला से जुड़ी कुछ खास बातें
शीश महल में बनी कांच की नक्काशी और डिज़ाइन बहुत ही ख़ूबसूरत पहचान देता है, यहाँ पर बना सुख निवास जहाँ पानी की ठंडी धाराओं से महल का तापमान नियंत्रित किया जाता है।
प्रवेश शुल्क व समय
- भारतीय पर्यटकों के लिए: ₹100 – ₹200
- विदेशी पर्यटकों के लिए: ₹500 – ₹700
- समय: सुबह 8:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
जयपुर में घूमने वाली जगहें: 4. जंतर मंतर (Jantar Mantar)
जंतर मंतर जयपुर का एक विश्व धरोहर स्थल है, जिसे राजा जयसिंघ ने 1724 से 1734 के बीच बनवाया था। यह एक खगोलीय वेधशाला है जहाँ प्राचीन उपकरणों का उपयोग समय, ग्रहों की स्तिथि और खगोलीय घटनाओ को मापने के लिए किया जाता था, जयपुर में स्तिथ जंतर मंतर अपना एक अलग ही अंदाज दिखाता है।
जंतर मंतर से जुड़ी कुछ खास बातें
यहाँ सम्राट यन्त्र जो की पत्थर की सबसे बड़ी सूर्य घड़ी है, और राम यन्त्र जिसे ग्रहण की स्तिथि मापने का यन्त्र भी कहा जाता है।
प्रवेश शुल्क व समय
- भारतीय पर्यटकों के लिए: ₹50
- विदेशी पर्यटकों के लिए: ₹200
- समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक।
जयपुर में घूमने वाली जगहें: 5. जयगढ़ किला (Jaigarh Fort)
जयगढ़ किला जयपुर के आमेर किले के ठीक ऊपर ही स्थित है। इस किले की खूबसूरती यह है कि आप जैसे-जैसे ऊपर चढ़ते हैं, वैसे-वैसे जयपुर शहर आपको निचे छोटा हुआ दिखता है और यहाँ की लगती हवाएं एक अलग ही ताजगी महसूस कराती हैं।
जयगढ़ किले से जुड़ी कुछ खास बातें
जयगढ़ किले की खासियत ये है की यहाँ की गुप्त सुरंगे, जो इसे आमेर किले से जोड़ती हैं बताया जाता है, की समय पड़ने पर पर राजा महाराजा इन रास्तों से एक किले से दूसरे किले तक सुरक्षित पहुंच सकते हैं।
प्रवेश शुल्क व समय
- भारतीय पर्यटकों के लिए: ₹150 प्रति व्यक्ति
- विदेशी पर्यटकों के लिए: ₹200 प्रति व्यक्ति
- समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 6 :30 बजे तक।
जयपुर में घूमने वाली जगहें: 6. नाहरगढ़ किला (Nahargarh Fort)
जब भी जयपुर की बात होती है, यहाँ पर बसे बहुत प्रसिद्ध किलों में से एक नाहरगढ़ किला का नाम भी आता है। अरावली की पहाड़ियों की ऊंचाई पर बसा यह किला पुराने इतिहास की याद दिलाता है, यहाँ से खड़े होकर देखने से मानो जयपुर आपके नीचे स्तिथ हो। यहाँ से नीचे देखने पर ऐसा लगता है की मानों नीचे हजारों दिए जल रहे हो।
नाहरगढ़ किले से जुड़ी कुछ खास बातें
नाहरगढ़ किले का निर्माण 1734 में महाराजा सवाई जयसिंह ने कराया था। इसका शुरू में नाम सुदर्शन गढ़ रखा गया था, लेकिन बाद में बदलकर इसे नाहरगढ़ कहा जाने लगा। जब इस किले का निर्माण हो रहा था तो इसमें बाधा उत्पन्न हो रही थी क्योंकि यहाँ एक आत्मा का वास माना जाता था- नाहर सिंह की आत्मा। बाद में उसकी शांति के लिए यहाँ मंदिर बनवाया गया, और तब जाकर किले का निर्माण हुआ था।
प्रवेश शुल्क व समय
- भारतीय पर्यटकों के लिए: ₹50 प्रति व्यक्ति
- विदेशी पर्यटकों के लिए: ₹200 प्रति व्यक्ति
- समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5 :30 बजे तक।
जयपुर में घूमने वाली जगहें: 7. जल महल (Jal Mahal)
जयपुर शहर के अंदर ही थोड़ी दूर पर, जब मान सागर की शांत झील की लहरों के बीच एक सुन्दर सा महल दिखाई देता है, तो मन के अंदर से आवाज आती है की यही है जल महल। पानी के बीच बसा वह शाही शहर जो जयपुर की पहचान बन चूका है। जल महल सिर्फ एक ऐतिहासिक इमारत नहीं, बल्कि राजस्थान की कला, प्रकृति जीवनशैली का अनोखा संगम है।
जल महल से जुड़ी कुछ खास बातें
जलमहल की सबसे खास बात है इसकी बनावट यह पांच मंजिल का महल है, लेकिन जब झील में पानी भरा होता है तो इसकी चार मंजिले पानी में डूबी रहती है और सिर्फ ऊपर की एक मंजिल ही दिखाई देती है।
प्रवेश शुल्क व समय
- प्रवेश शुल्क: नहीं (पूरी तरह निशुल्क)
- समय: 24 घंटे खुला (देखने का सर्वोत्तम समय सुबह और शाम)

मेरा नाम शोभित है। मुझे यात्रा करना और दुनिया को करीब से जानना बेहद पसंद है। नए-नए स्थानों को खोजना, वहाँ की संस्कृति को समझना और अलग-अलग लोगों से मिलना मेरा शौक है। सफर के दौरान नई कहानियाँ, नए अनुभव और अनगिनत यादें बनाना मुझे बेहद खुशी देता है। मेरे लिए यात्रा सिर्फ घूमना नहीं, बल्कि जीवन को एक नए नजरिए से देखना है। उम्मीद करता हूँ मेरे द्वारा ब्लॉग आपको बेहद पसंद आएंगे।